रावण की उसकी सलाहकार और मार्गदर्शक थी मंदोदरीः धनश्री
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में आयोजित रामायण के पात्रों पर चली चर्चा में धनश्री पेंडसे से रावण की पत्नी धर्मपरायणता रानी मंदोदरी के चरित्र का चित्रण किया। रामायण में मंदोदरी रावण की पत्नी, एक सुंदर, बुद्धिमान और धर्मपरायण महिला के रूप में चित्रित की गई है, जो अपने पति को हमेशा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की सलाह देती है, लेकिन रावण उनकी सलाह को अक्सर नजरअंदाज कर देता था।
धनश्री ने आगे कहा कि रामायण में मंदोदरी को अत्यंत सुंदर बताया गया है, जो माता सीता के बाद रामायण में दूसरी सबसे सुंदर महिला के रूप में जानी जाती हैं। वह एक बुद्धिमान और दूरदर्शी महिला थी, जो रावण को उसके गलत कार्यों के परिणामों के बारे में चेतावनी देती थी। मंदोदरी एक धर्मपरायण महिला थी, जो हमेशा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की कोशिश करती थी।
धनश्री ने आगे कहा कि मंदोदरी अपने पति के प्रति समर्पित थी और रावण के प्रति प्रेम और निष्ठा रखती थी। वह न केवल रावण की पत्नी थी, बल्कि उसकी सलाहकार और मार्गदर्शक भी थी, जो उसे सही मार्ग पर चलने की सलाह देती थी। मंदोदरी ने रावण को सीता के अपहरण को गलत बताया था और उसे धर्म के मार्ग पर चलने की सलाह भी दी थी।