दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बृहन्‍न महाराष्‍ट्र मंडल के शत स्‍थापना दिवस पर हुई सामूहिक सत्‍यनारायण की कथा

- महाराष्‍ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्‍वर सभागृह में हुए आयोजन में अनेक दंपतियों ने की पूजा

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्‍वर सभागृह में आयोजित बृहन्‍न महाराष्‍ट्र मंडल के शतक गौरव सोहळा (समारोह) के सामूहिक सत्‍यनारायण कथा में वरिष्‍ठतम सदस्‍य शशि वरवंडकर, बृहन्‍न महाराष्‍ट्र मंडल के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष शेखर रावसाहेब अमीन, छत्‍तीसगढ कार्यवाह सुबोध टोले सहित बड़ी संख्‍या में लोग सपत्‍नीक पूजा में शामिल हुए। 
 
 
कानपुर से वर्ष 1925 में शुरू हुआ बृहन्‍न महाराष्‍ट्र मंडल पूरे देशभर में अपने सौंवे स्‍थापना वर्ष को शतक गौरव सोहळा (समारोह) के रूप में मना रहा है। इसी परिप्रेक्ष्‍य में बृहन्‍न महाराष्‍ट्र मंडल से संबंद्ध सभी महाराष्‍ट्र मंडलों में स्‍थापना दिवस यानी पांच अप्रैल को सामूहिक सत्‍यनारायण की कथा कराई गई। इसके अलावा बृहन्‍न महाराष्‍ट्र मंडल अपने संबंद्ध महाराष्‍ट्र मंडलों के माध्‍यम से सालभर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
 
महाराष्‍ट्र मंडल रायपुर के सचिव आचार्य चेतन दंडवते और उनकी टीम अजय पोतदार, पार्थसारथी देशपांडे, सुरेखा गद्रे, अक्षता पंडित, मेघा पोतदार, निरंजन पंडित, अतुल गद्रे समेत कई सदस्‍यों ने सामूहिक पूजा संपन्‍न कराने में महत्‍वपूर्ण निभाई। मंडल के अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले ने इस अवसर पर बृहन्‍न महाराष्‍ट्र मंडल के पदाधिकारियों को शतक गौरव सोहळा की बधाई दी और वर्षभर इसी तरह अलग-अलग कार्यक्रम करने की अपेक्षा जताई।