दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में अंतर संस्था और अंतर समाज स्तरीय दो दिवसीय कैरम स्पर्धा 26-27 अप्रैल को

रायपर। महाराष्ट्र मंडल की खेलकूद समिति द्वारा दो दिवसीय कैरम स्पर्धा का आयोजन 26-27 अप्रैल को किया जा रहा है। अंतर संस्था और अंतर समाज के लिए आयोजित इस स्पर्धा का शुभारंभ चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे किया जाएगा।

महाराष्ट्र मंडल की सहसचिव मालती मिश्रा ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता  के लिए प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। एकल प्रतिभागी से 350 और युगल से 700 रुपये लिया जाएगा। पुरूष वर्ग के लिए एकल और युगत वहीं महिलाओं के लिए सिर्फ एकल स्पर्धा होगी। उक्त मैच के रेफरी एवं चीफ रेफरी छत्तीसगढ कैरम एसोसिएशन के होंगे। जहां नॅशनल गेम के नियम लागू होंगे।

खेलकूद समिति के हेमंत मार्डीकर ने बताया कि महाराष्ट्र मंडळ के आजीवन सदस्य व पदाधिकारी भी इस स्पर्धा में भाग ले सकते है। ऑनलाईन प्रवेश शुल्क के लिए महाराष्ट्र मंडळ के स्कैनर में जमा किया ज सकता है। स्पर्धा मे भाग लेने के लिये न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना आवश्यक है। जिन प्रतिभागियों को स्पर्धा में शामिल होना है वे 16 अप्रैल तक प्रवेश शुल्क जमाकर अपना नाम दर्ज करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए मालती मिश्रा 9329822985, हेमंत मार्डीकर 9993059700, ओपी कटारिया 9131513357 और सुधीर जाऊळकर 9827111477 से संपर्क किया जा सकता है।