दिव्य महाराष्ट्र मंडल

वर्ल्ड आर्ट डे पेंटिंग काम्पीटिशन में श्रेयश महाजन प्रथम

रायपुर। वर्ल्ड आर्ट डे के अवसर पर दैनिक भास्कर रायपुर की ओर से पेटिंग काम्पीटिशन का आयोजन मेरे शहर रायपुर का रंग थीम पर किया गया। आयोजन के लिए 8 दिनों में 227 लोगों  की एंट्री प्राप्त हुई। जिसमें में श्रेयश महाजन की पेंटिंग प्रथम चुनी गई। श्रेयस महाजन महाराष्ट्र मंडल रायपुर के आजीवन सभासद डा विकास महाजन और हाउस वाइफ छाया महाजन के पुत्र है।

स्पर्धा में आई 227 एंट्री में टाप 24 का चयन किया गया। जिसमें से तीन सर्वश्रेष्ठ को विजेता चुना गया। श्रेयश महाजन ने रायपुर सदर बाजार की लाइव पेटिंग बनाकर स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महादेव घाट की पेटिंग के साथ नमिता रायदास द्वितीय और राहुल कुमार तीसरे स्थान पर रहे।