दिव्य महाराष्ट्र मंडल

‘मम्मी घर पर नहीं तो भी भूखे नहीं रहेंगे बच्चे’.. फायरलेस कुकिंग को लेकर बच्चों में दिखा उत्साह

- संत ज्ञानेश्वर स्कूल के समर कैंप में बच्चे सीख रहे फायरसेल कुकिंग

रायपुर। आज हम संयुक्त के बजाए एकल परिवार में रह रहे हैं, ऐसे में अगर मम्मी किसी काम से घर से बाहर गई है तो बच्चे जंक फूड या चिप्स के पैकेट के भरोसे रह जाते है। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल के समर कैंप में बच्चे फायरलेस कुकिंग सीख रहे है। फायरलेस कुकिंग सीख रही अनुषा, गार्गी, गीत, जसराज और व्योम ने कहा कि अब मम्मी के घर पर नहीं होने पर हमें भूखे नहीं रहना होगा।

शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि हमने फायरलेस कुकिंग के अंतर्गत आज बच्चों को भेल बनाना सीखाया। कक्षा 3, 4, 5 के बच्चों में खुद से उबले हुए आलू को मेस किया, प्याज काटा, धनिया काटा, नीबू निचोड़ा, नमक मिलाया। टमाटर भी बच्चों ने खुद ही काटा। हमारा उद्देश्य है कि घर पर मम्मियों की अनुपस्थिति में बच्चे घर पर बना हेल्दी डाइट लें। जंक फूड स्वास्थ्य के लिए उत्तम नहीं होगा। कल बच्चों और कुछ नया बनाया सीखाया जाएगा। फायरलेस कुकिंग में अनुषा साहू, गार्गी अम्बोरे, गीत कौर, जसराज सिंह चड्डा और व्योम टोटलवार भाग ले रहे है।

लाल मैडम ने आगे बताया कि वहीं आर्ट एडं क्राफ्ट क्लास में बच्चे आकर्षक झूमर बनाना सीख रहे है। कक्षा दूसरी की दिव्याशी साहू स्केल से लाइन ड्रा करके पेपर की शानदार स्लाइट कटिंग करने में जुटी रही। लैप बनाकर दिव्यांशी काफी खुश नजर आई। वहीं कक्षा चौथी की भावना चेलक भी हेगिंग लैप बनाने को लेकर काफी उत्साहित नजर आई। इससे पहले समर कैंप की शुरूआत योग और प्राणायाम के साथ की गई। कैंप के शामिल सभी बच्चों ने पहले योग किया। योग शिक्षिका ज्योति साहू ने बच्चों को योग और प्राणायाम कराया। जिसके बाद सभी बच्चे अपनी अपनी क्लास के अनुसार अलग-अलग कक्षाओं में चले गए।