दिव्य महाराष्ट्र मंडल

डाक टिकट पर बनी लघु फिल्म... संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने किया अभिनय

रायपुर। भारतीय डाक विभाग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल रायपुर द्वारा डाक टिकटों के प्रति बच्चों का रूझान बढ़ाने के लिए लघु फिल्म निर्माण किया जा रहा है।  इसके लिए डाक विभाग ने संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों का चयन किया है। लघु फिल्म में स्कूल के बच्चे अभियन करते नजर आएंगे।

विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन, दो सहयोगी शिक्षिकाओं अपर्णा आठले एवं तृप्ति अग्निहोत्री के सहयोग से 15 विद्यार्थियो के अभियन के साथ लघु फिल्म का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। इसमें विद्यार्थियो ने डाक टिकट के माध्यम से अध्ययन करने की महत्ता को जाना। डाक टिकट संग्रह की उपयोगिता, अवलोकन, संग्रह की संपूर्ण जानकारी वरिष्ठ फिलेटलिस्ट एवं महाराष्ट्र मंडल रायपुर की आजीवन सदस्य कुमुद लाड के सहयोग एवं मार्गदर्शन में पूरा हो गया।

प्राचार्य गोवर्धन ने बताया कि लघु फिल्म में भारत के प्रथम डाक टिकट, स्वतंत्रता सेनानी, छत्तीसगढ़ की विभूतियों के डाक टिकट, विशेष कर संत ज्ञानेश्वर की डाक टिकट को दिखाया गया। डाक विभाग की दीनदयाल स्पर्श स्कालरशिप, ढाई आखर पत्र लेखन योजना से अवगत कराया गया। सभी प्रतिभागियों एवं विद्यालय परिवार को  डाक विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।

लघु फिल्म के दूसरे भाग की शूटिंग का कार्य छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल मुख्य डाक घर रायपुर में अपर्णा आठले एवं दो प्रमुख छात्राओं अनुषा (8वीं), गार्गी (8वीं) के साथ पूर्ण हुआ। उन्होंने फिलाटेलिक ब्यूरो रायपुर का शैक्षिक महत्व जाना।  इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल रायपुर की सोशल मीडिया टीम के प्रभारी गीतेश साहू, जयंत  मंडल, विनय कुमार का मार्ग र्शन एवं सहयोग उल्लेखनीय रहा।  विद्यालय परिवार द्वारा इन्हें भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।