महाराष्ट्र मंडल के केंद्रों ने हजारों श्रमिकों- राहगीरों को बांटा मठा
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के वल्लभ नगर, शंकर नगर और देवेंद्र नगर केंद्र की महिलाओं ने मजदूर दिवस के अवसर पर गुरुवार को हजारों श्रमिकों और राहगीरों के बीच मठा वितरित किया। देवेंद्र नगर केंद्र की महिलाओं का उत्साह अंधड़- तूफान के बावजूद भी यथावत रहा। जैसे ही तेज हवाएं- बारिश थमी, वैसे ही महिलाएं साईं मंदिर के सामने मठा वितरण के अपने मिशन को पूरा करने के लिए पूरी शिद्दत से जुट गईं।
मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि टैगोर नगर स्थित हनुमान मंदिर के सामने वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं द्वारा सुबह 9:30 बजे से 12:00 तक मट्ठा वितरण किया। इसमें उस रास्ते से जाने वाले सभी नागरिकों व सुबह- सुबह अपने काम पर जाने वाले मजदूरों ने भी मठा पीया।
इस कार्यक्रम में वल्लभ नगर की पार्षद स्वप्निल मिश्रा, मंडल की उपाध्यक्ष गीता दलाल, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, संध्या खंगन, अभय भागवतकर, सह सचिव सुकृत गनोदवाले व मालती मिश्रा, स्मिता चाडोलकर, शोभा पाटिल, मीना हारडिकर, सुलभा विठालकर, रोहिणी चिमोटे, रोहिणी पेंडसे, शुभांगी आपटे, अपर्णा, उषा काकडे, श्वेता भट्ट, अपर्णा देशमुख, मानसी बिठाकर, वंदना पाटिल, सुहानी पवार, प्राजक्ता पुसदकर, कांचन पुसदकर, मनीषा सदन, मंजुषा चिलामवार, प्रियंका चाडोलकर, सीमा तिग्गा, अर्चना राखुंडे, प्रीति केसर, संगीता पवार, नंदा अगस्ती, सुहानी पवार उपस्थित रहीं। मठा वितरण के बाद वल्लभ नगर केंद्र की ओर से 5001 रुपये दिव्यांग बालिका विकास गृह निर्माण के लिए दिए। मठा वितरण में विशेष सहयोग विक्रम पवार का रहा।

देवेंद्र नगर केंद्र की महिलाओं ने शाम चार बजे साईं बाबा मंदिर के सामने मठा वितरण किया। इसमें मंडल उपाध्यक्ष गीता दलाल, सह सचिव मालती मिश्रा, सविता भागडीकर, साक्षी टोले, कुमुद लाड, पद्मजा लाड, श्वेता, विद्या लोखंडे, शीतल, लोणकर उपस्थित थीं। अंधड़- तूफान के बावजूद लगातार मठा वितरण थोड़ा रुकने के बाद उसी जोशट के साथ निरंतर जारी रहा।
इधर शंकर नगर महिला केंद्र ने मठा वितरण किया। शाम 4:00 से 6:00 बजे तक के सैकड़ों राहगीरों को मठा पिलाया। तेज आंधी- तूफान के बावजूद केंद्र की सभासदों ने थोड़ा रुक के फिर से लोगों को मठ्ठा पिलाया। इस मौके पर शंकर नगर बाल वाचनालय की प्रभारी रेणुका पुराणिक, संयोजिका रैना पुराणिक, तोशिका भुजबल, वर्षा उरकुरकर, वैशाली निमजे, गीता दलाल, कुंदा बिठालकर, निर्मला पिंपले, पुष्पा जाउलकर, आयुषी विठ्ठलकर, मनीषा देशपांडे, गीता हटे, शिल्पा धोते, मेघा कोतवालीवाले, गार्गी भुजबल उपस्थित रहीं।