दिव्य महाराष्ट्र मंडल

पं. गुणवंत व्यास की 86वीं जयंती पर गुनरस पिया संगीत समारोह 11-12 मई को

रायपुर। पंडित गुणवंत माधवलाल व्यास की 86वीं जन्म जयंती के अवसर पर दो दिवसीय गुनरस पिया संगीत समारोह का आयोजन 11 और 12 मई को शाम 6.30बजे से वृंदावन हाल सिलिव लाइन रायपुर में किया जा रहा है।

संगीत समारोह में नागपुर से पहुंची नीरजा बाघ, डा. सानिका रूईकर, विशाखा मंगदे और मास्टर ईशान बेगले शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगे। वहीं तालमणि अशोक कुर्म तबले पर संगत देगें और लालराम लोनिया संवादिनी पर संगत देगे। 11 मई को शाम 6.30 बजे से शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम होगा। वहीं दूसरे दिन 12 मई को गुरूजी की बंदिशों पर आधारित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे कर किया गया है। प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए अग्रिम पंजीयन आवश्यक है।