तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ महाराष्ट्र मंडल... नजर आई एकजुटता और देशभक्ति
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में महाराष्ट्र मंडल रायपुर के आजीवन सभासद बड़ी संख्या में शामिल हुए। देशभक्ति गीतों के साथ शुरू हुई तिरंगा यात्रा मरीन ड्राइव से शुरू हुई। जो नगर घड़ी चौक तक पहुंची इस दौरान तिरंगा यात्रा में महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, उपाध्यक्ष गीता दलाल, महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, मालती मिश्रा, आस्था काळे, छाया महाजन और सुदेशना मेने सहित कई समाज और संस्था के सदस्य और सेना के पूर्व जवान भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में लगभग 10 हजार लोग शामिल हुए। सभी भारतमाता के जयकारे लगाते चल रहे है। यात्रा के कारण आकाश भी देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
महाराष्ठ्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में हम सब साथ है। तिरंगा यात्रा में सभी वर्गों के लोग, सेवानिवृत्त सैनिक, समाज सेवी संगठन, आम नागरिक, महिला एवं पुरुष, बच्चों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर एकजुटता, देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया है। आज की यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए।

मंडल की उपाध्यक्ष गीता दलाल ने कहा कि भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया। हम सभी सेना के साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं। आज के इस दौर में हमें अफवाहों से सचेत रहने की जरूरत है। हमें हमारी सेना एवं नेतृत्व में पूर्ण विश्वास है उनके हाथों में देश सुरक्षित है।
मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने कहा कि राजधानी से निकली तिरंगा यात्रा हमारी एकजुटका का संदेश है। हमारे सैनिकों के शौर्य और पराक्रम से हम सुरक्षित है। ऑपरेशन सिंदूर हमारे अभिमान का प्रतीक है।