दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संकट चतुर्थी पर सरोना केंद्र में अथर्वशीर्ष का पाठ

Raipur news: महाराष्ट्र मंडल की सरोना महिला केंद्र की महिलाओं ने शुक्रवार 16 मई को संकट चतुर्थी के अवसर पर अथर्वशीर्ष का पाठ किया। केंद्र की संयोजिका जयश्री ढेंकणे के घर पर जुटी महिलाओं ने अथर्वशीर्ष का पाठ किया।

संयोजिका जयश्री ने बताया कि हर संकट चतुर्थी पर केंद्र की महिलाओं द्वारा अथर्वशीर्ष का पाठ किया जाता है। जयश्री ने कहा कि हम सभी ने विश्व शान्ति के लिए गणपति बप्पा से की  प्रार्थना की और आपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए देश के जवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ अलका गोळे, अनुश्री मोखरीवाले, जयंती मोहंती, जयश्री ढेकणे एवं बालिका रुही शेलोडकर उपस्थित रही।