चौबे कालोनी महिला केंद्र द्वारा मठा वितरण 20 मई को
रायपुर। भीषण गर्मी में प्यासे राहगीरों को थोड़ी राहत दिलाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र मंडल की चौबे कालोनी महिला केंद्र द्वारा मंगलवार, 20 मई को चिंताहरण हनुमान मंदिर के सामने मठा वितरण किया जाएगा।
केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि राजधानी में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में राहगीरों को ठंडा मठा वितरण केंद्र की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। मठा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9.30 बजे आत्मानंद वार्ड के पार्षद आनंद अग्रवाल के हाथों किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र की महिलाएं वाइट या आफ वाइट ड्रेस कोड के साथ मठा वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगी। उन्होंने केंद्र की महिलाओं और मंडल के सदस्यों से अनुरोध किया है कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर इस नेक पुण्य कार्य के भागी बने।