अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महाराष्ट्र मंडल में सुबह 6.30 बजे से योग
2025-06-20 05:33 PM
265
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र मंडल रायपुर और आरोग्य मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में योग, आसन, प्राणायाम और ध्यान का क्रियान्वयन किया जाएगा।
मंडल के आध्यात्मिक और योग समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि 21 जून को सुबह 6.30 बजे महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में भारत शासन द्वारा निर्धारित योग आसन, प्राणायाम, ध्यान का क्रियान्वयन किया जाएगा। योग में भाग लेने वालों के लिए वाइट टी शर्ट और ब्लैक लोवर का ड्रेस कोड रखा गया है। योग करने वालों के लिए स्वास्थ्य वर्धक पोषक स्वल्पाहार जैसे मूंग सलाद (अनार मिश्रित) प्रोटीन पंच (चने एवं मूंगफली से बना हुआ, केला व नींबू शहद पानी दिया जाएगा। योग करने के लिए आने वाले लोगों से अपने साथ मैट और दरी लाने की अपील की गई है।