चौबे कॉलोनी, डंगनिया, अमलीडीह और रोहिणीपुरम केंद्र में हुआ हनुमान चालीसा पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति द्वारा प्रत्येक शनिवार को होने वाला राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ इस शनिवार 21 जून को अपने अभियान के 77वें सप्ताह भी उत्साह के साथ जारी रहा। मंडल के चौबे कॉलोनी, डंगनिया, अमलीडीह और रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं ने स्थानीय मंदिरों में रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

महाराष्ट्र मंडल के आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि मंडल के चौबे कॉलोनी महिला केंद्र द्वारा हनुमान चालीसा पाठ रामरक्षा स्तोत्र स्वाति डबली के घर पर किया गया। इस दौरान मनीषा वरवंडकर, अक्षता पंडित, स्वाति डबली, प्राची डोंनगावकर, प्रीति शेष, प्रियंका डबली, सीमा गनोदवाले, शीतल आर्विकर, माधुरी डबली, आरुषि डबली, अक्षरा डबली, अनय पंडित और अक्षत पंडित उपस्थित रहे। वहीं डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने महाराष्ट्र मंडल में पाठ किया। इस दौरान दिव्या पात्रीकर, नमिता शेष, प्रिया जोगलेकर, अनुभा जाउलकर, अर्चना कुलकर्णी, अंकुर महाजन, श्रद्धा देशमुख, रश्मि दलाल, प्रीती काळे, वर्षा महाजन, रश्मि डांगे, प्रियंका राजपूत, प्रीती रणदिवे, वंदना तेलंग, अनुजा महाडिक, प्रिया जोगलेकर, वर्षा, माधवी गिरहें जया भावे उपस्थित रही।

काले ने आगे बताया कि मंडल के अमलीडीह केंद्र द्वारा हनुमान चालीसा पाठ मारुति रेसीडेंसी अमलीडीह में किया गया। इस दौरान अर्चना भाकरे, अर्चना धर्माधिकारी, अक्षरा भगाडे, नीता डूमरे, शुभांगी चिटनवीस, ममता जगताप, प्रिया काडु, प्रेरणा सप्रे,, शोभा सोनाये, रितिका चंदेल, प्रेरणा मोरे, जयश्री देशपांडे, चीकू चिटनवीस , उपस्थित रहीं। इसके साथ रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं ने सेक्टर-1 स्थित शिवधाम मंदिर में उपस्थित होकर रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अलका कुळकर्णी , अचला मोहरीकर , जयश्री भूरे, साधना बहिरट, अपर्णा जोशी, मंगला कुळकर्णी, चित्रा बल्कि, मीना विभूते, अनुराधा मिश्रा, लता निर्वाण , सविता बेनर्जी, रचना बर्छिहा, सरिता साहू, निलम निगम, सुनिता शर्मा, मंगला दुर्वे, मीरा सय्याद, सरिता निर्वाण, प्राची जोशी उपस्थित रहीं।