दिव्य महाराष्ट्र मंडल

अभिनव वाचक प्रतियोगिता में इस बार ‘कर हर मैदान फतेह’ पुस्तक.. 25 जून को मंडल में मिलेगी पुस्तक

रायपुर।  मध्य प्रदेश मराठी अकादमी इंदौर द्वारा आयोजित अभिनव वाचक प्रतियोगिता के लिए इस वर्ष  कर हर मैदान फतेह पुस्तक का चयन किया गया है। 25 जून को दोपहर 3 बजे से महाराष्ट्र मंडल कार्यालय में उक्त पुस्तक विक्रय के लिए उपलब्ध है। जिसकी कीमत मात्र 150 रुपये रखी गई है। इस पुस्तक का वाचन कर प्रतिभागी अभिनव वाचक प्रतियोगिता में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन आगामी 17 अगस्त को सुबह 11 से 12 बजे तक महाराष्ट्र मंडल में आयोजित होगी।

साहित्य समिति की प्रमुख कुमुद लाड ने बताया कि अभिनव वाचक प्रतियोगिता के लिए इस वर्ष चुनी गई पुस्तक सिर्फ एक पुस्तक नहीं है, बल्कि हमारी युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादायी पुस्तक है। पुस्तक के लेखक विश्वास नांगरे पाटिल ग्रामीण क्षेत्रों से संघर्ष करके पुलिस आयुक्त जैसे सम्मानीय पद तक पहुंचे। उनकी पुस्तक से हमें अपने जीवन को ऊंचाई तक ले जाने की सीख मिलती है।  

लाड ने आगे बताया कि अभिनव वाचक प्रतियोगिता में मराठी में कोई लेखन नहीं है, पुस्तक से केवल वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। आपको केवल चार उत्तरों में से सही उत्तर पर निशान लगाना है या गोला लगाना है।