मंगलम महोत्सव: सब जूनियर केटेगरी में कथक डांसकर ऐश्वर्या जोशी बनीं विजेता
2025-07-02 10:51 PM
611
0- महाराष्ट्र मंडल में पर्यावरण समिति के सक्रिय सदस्य अखिलेश जोशी की सुपुत्री हैं ऐश्वर्या
रायपुर। बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शास्त्रीय नृत्य स्पर्धा मंगलम महोत्सव में सब जूनियर केटेगिरी में क्लासिकल डांस कथक में रायपुर की मासूम ऐश्वर्या जोशी ने विजेता बनकर राजधानी रायपुर को गौरवान्वित किया है। महाराष्ट्र मंडल के सभासद और पर्यावरण समिति में सक्रियता से जुडे़ अखिलेश जोशी की सुपुत्री हैं ऐश्वर्या जोशी।
अखिलेश ने बताया कि राजकुमार कॉलेज में पहली कक्षा की प्रतिभाशाली छात्रा ऐश्वर्या जोशी अंजनी ठाकुर से पिछले दो सालों से कथक सीख रहीं हैं। वे अपनी इस कलात्मक साधना में पारंगत होना चाहती हैँ। बताते चलें कि मंगलम कला संस्थान छत्तीसगढ़ और शिव नृत्योदय कला संस्थान ने हाल ही में मिशन रोड लखीराम अग्रवाल सभागृह बिलासपुर में राज्य स्तरीय यह प्रतियोगिता आयोजित की थी।
ऐश्वर्या ने अपनी प्रस्तुति में श्री गणेश वंदना और श्री कृष्ण की बाल लीला की मनमोहक प्रस्तुति देकर निर्णायकों समेत सभागृह में बैठे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी स्पर्धा में समान आयुवर्ग के सब जूनियर केटेगिरी में ही क्लासिकल डांस में कथक की बेहतरीन प्रस्तुति देकर महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद सौरभ जतकर और पूनम जतकर की छह वर्षीय सुपुत्री श्रिया जतकर उप विजेता घोषित की गईं थीं।