दिव्य महाराष्ट्र मंडल

पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक राजेश मूणत ने हीरापुर से किया जनचौपाल कार्यक्रम का आगाज

जनप्रतिनिधि वही होता है जो मंच पर नहीं] हर वार्ड में जाकर जनता से संवाद करे। पूर्व कैबिनेट मंत्री और रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने इसी भावना के साथ वीर सावरकर वार्ड अंतर्गत हीरापुर से जन चौपाल की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि अब हर वार्ड में साल में दो बार जन चौपाल आयोजित होगा ताकि जनता की समस्याओं को नजदीक से समझा और सुलझाया जा सके। विधायक ने इस अवसर पर अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल का लेखाजोखा भी जनता के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वे जनता के प्रति जवाबदेह हैं और विकास कार्यों की जानकारी साझा करना उनकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने वीर सावरकर वार्ड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कुल 7543-87 लाख रुपये के कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। इनमें से 3 लाख रुपये के कार्य पूर्ण हो चुके हैं] 111 लाख रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। 23 अप्रैल 2025 को 80 लाख रुपये और 22 मई 2025 को 119-89 लाख रुपये के कार्यों का भूमिपूजन हो चुका है। 2389-49 लाख रुपये के कार्यों का भूमिपूजन शेष है और 4840-49 लाख रुपये के कार्य निविदा स्तर पर हैं। विधायक मूणत ने कहा कि जन चौपाल का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं] बल्कि समाधान सुनिश्चित करना है। हीरापुर के नागरिकों ने इस दौरान सामुदायिक भवन के विस्तार की मांग रखी।

विधायक ने बताया कि पहले 10 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी थी, अब उसमें 15 लाख रुपये और जोड़कर कुल 25 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि भवन को अधिक सुविधाजनक और उपयोगी बनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने एनआरबी प्रेरणा गुरुकुलम विद्यापीठम में दृष्टि दिव्यांग बालिकाओं के लिए एक अतिरिक्त शयन कक्ष के निर्माण की घोषणा की। इस कार्य के लिए भी 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने इसे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी बताया। जन चौपाल में नागरिकों ने सड़क, नाली, जल आपूर्ति, राशन कार्ड, पेंशन, आधार कार्ड जैसी समस्याएं रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि हर शिकायत का समाधान समयबद्ध रूप से किया जाए।