दिव्य महाराष्ट्र मंडल

शिवाजी महाराज की महाआरती और हनुमान चालीसा पाठ आज

रायपुर। चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन में 19 जुलाई को शाम 7 बजे हिंदवी स्वराज के प्रणेता छत्रपति शिवाजी महाराज की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर शिवाजी महाराज की वीर गाथाओं पर भी चर्चा की जाएगी। महाआरती के बाद प्रत्येक शनिवार को होने वाला हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्त्रोत का सामुहिक पाठ मंडल के अध्यक्षीय कक्ष में किया जाएगा।

युवा समिति के समन्वयक विनोद राखुंडे ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल द्वारा माह के प्रत्येक 19 तारीख को शिवाजी महाराज की महाआरती की जाती है, और हर बार मंडल के वरिष्ठ आजीवन सभासद शिवाजी महाराज के जीवन और विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते है। इस बार 19 जुलाई को शनिवार पड़ने के कारण इस बार महाआरती और शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र पर संक्षिप्त व्याख्यान के बाद श्री राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

राखुंडे ने आगे बताया कि आगामी 23 जुलाई को स्वातंत्र्य वीर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसकी तैयारी को लेकर रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। राखुंडे ने बताया कि तिलक और चंद्रशेखर आजाद के बीच 52 वर्षों का अंतर था, लेकिन दोनों की विचारधारा और काम करने की शैली समान थी।