दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महिला केंद्रों में हुआ राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार को चल रहे राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ का क्रम इस शनिवार भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। जहां एक ओर मंडल के अध्यक्ष कक्ष में शिवाजी महाराज की आरती के बाद हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। वहीं रोहिणीपुरम, टाटीबंध, अमलीडीह, वल्लभनगर और बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने उत्साह के साथ पाठ किया।

मंडल के आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि रोहिणीपुरम केंद्र की दो टीम ने अलग-अलग स्थान पर पाठ किया। पहला टीम ने रोहिणीपुरम गोल चौक स्थित साईं मंदिर में पाठ किया। इस दौरान यशोदा राय, उषा तिवारी, निरूपमा लोटिया, आकांक्षा गद्रे, श्रुति सराफ, पूर्णिमा चंद्राकर एवं अंजली राय शामिल उपस्थित रहीं। वहीं दूसरी टीम ने सेक्टर-1 स्थित सौ. मीना विभूते के घर पर रामरक्षा और  हनुमान  चालीसा का पाठ किया। इस दौरान मीना विभूते , अर्चना कश्यप,  साधना बहिरट, रितु बहिरट, अक्षदा  बहिरट, चित्रा बल्कि, स्मिता बल्कि, अद्विता  बल्कि, अपर्णा  जोशी,  अपर्णा वरारपांडे, मीरा कुपटकर, शैला कुपटकर, अचला मोहरीकर, सीमा बक्षी, जयश्री गायकवाड, कल्पना किरवईवाले , रचना  ठेंगडी, राजश्री वैद्य , छाया, मंगला कुळकर्णी, सोनाली कुळकर्णी , जयश्री भूरे  और सुनिता रामटेके उपस्थित रहीं।

आस्था ने आगे बताया कि इसी तरह बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में पाठ किया। इस दौरान रीता लोखंडे, सुचिता काले, ज्योति पवार सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। वहीं वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने प्रियदर्शिनी नगर स्थित हनुमान मंदिर में राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान प्रीति केसकर, माधुरी गाडगिल, मनीषा सदन, सुवर्णा कस्तूरे, शोभा पाटिल, कंचन पुसदकर और प्राजक्ता पुसदकर उपस्थित रहीं।

आस्था ने कहा कि अमलीडीह केंद्र की महिलाओं में पिछले सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी उत्साह देखा गया। अमलीडीह केंद्र की महिलाओं के उत्साह वर्धन के लिए मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले और कार्यकारिणी सदस्य नमिता शेष  विशेष रुप से उपस्थित रहीं। वहीं पाठ करने वालों में अर्चना भाकरे, अर्चना धर्माधिकारी, अक्षरा भगाडे, नीता डूमरे, प्रेरणा सप्रे, शोभा सोनाये, संध्या फुलझेले, पूजा चौधरी, अचला वैद्य, उपस्थित रहीं। इसके साथ टाटीबंध केंद्र द्वारा किए गए पाठ में रश्मि गोवर्धन, ज्योति ठाकुर, संगीता देशपांडे, वंदना आठले, मंजू मरकले, रचना विंचुलकर, अंजली खेर, किरण शिंदे, मनीषा मर्जीवे शिंदे उपस्थित रही।