महाराष्ट्र मंडल में सावन थीम पर डांस वर्कशाप 27 जुलाई को... प्रतिभागियों में उत्साह
- दिव्यांग बालिका विकास गृह के सहायतार्थ हो रहा वर्कशाप का आयोजन
- रील्स बनाने के शौकीन ले रहे भाग... सीखाया जाएगा वीडियो एडिट करना
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की सांस्कृतिक समिति की ओर से रविवार, 27 जुलाई को एक दिवसीय डांस वर्कशाप का आयोजन किया जा रहा है। सावन थीम पर आयोजित इस वर्कशाप में प्रतिभागियों को गानों में डांस के साथ रील्स बनाने और उसे सोशल मीडिया में अधिक रीच बनाने के टिप्स भी दिए जाएंगे। यह वर्कशाप दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगी। वर्कशाप मंडल के ही दिव्यांग बालिका विकास गृह के सहायतार्थ आयोजित किया गया है।
कला एवं संस्कृति समिति की प्रमुख भारती पलसोदकर ने बताया कि वर्कशाप में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने अपना पंजीयन करा लिया है। प्रतिभागियों का पंजीयन अभी भी आ रहा है। भारती ने कहा कि हम अपने मोबाइल कैमरे से रील्स बनाते है, उसे वाट्सएप, फेसबुक और इंस्ट्राग्राम में शेयर करते है, लेकिन ज्यादा व्यूज नहीं आते है। समिति की सदस्य और कोरियोग्राफर देविका देशपांडे प्रतिभागियों को ट्रेंडिंग गानों का यूज करना बताएगी। ताकि रील्स को अच्छे व्यूज मिल सके। अंकिता किरवई, प्रार्थना दंडवते, अनुषा टेंबे, श्रीजा पोतदार वर्कशाप में सहयोग देंगी। वर्कशाप में भाग लेने के लिए चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल कार्यालय में पंजीयन कराया जा सकता है।