महाराष्ट्र मंडल में वीर दामोदर सावरकर के पोते रणजीत विक्रम का सम्मान 27 जुलाई को
2025-07-26 06:40 PM
238
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल रायपुर और हिंदू जनजागरण समिति की ओर से महान स्वतंत्रता सेनानी, स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर के पोते रणजीत विक्रम सावरकर का सम्मान रविवार, 27 जुलाई को शाम 6 बजे चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में किया जाएगा।
मंडल के सचिव चेतन दंडवते ने बताया कि राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्रधानता देते हुए वीर सावरकरजी के विज्ञाननिष्ठ विचारों के साथ ही उनके सर्वसमावेशक हिन्दुत्व के विचार आज की युवा पीढी तक पहुंचाने के लिए रणजीत विक्रम सावरकर अथक परिश्रम कर रहे हैं। रणजीत सावरकर विकसित एवं सुनियंत्रित प्रशासन से ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक’ को सफलतापूर्वक 10 वर्षों से भी अधिक समय से संभाल रहे हैं। उनमें एक अनोखा अनुशासन एवं अपने कार्य के प्रति असीम समर्पण है।
दंडवते ने आगे बताया कि महाराष्ट्र मंडल और हिंदू जन जागरण समिति रविवार 27 जुलाई को महाराष्ट्र मंडल में उनका सम्मान करेगी। इसके साथ धर्मप्रचारक सनातन संस्था अशोक पात्रीकर और हिंदू जनजागृति समिति महाराष्ट्र- छत्तीसगढ़ संघटक के सुनील घनवट जी भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर हमें इन अतिथियों को सुनने का अवसर मिलेगा।