दिव्य महाराष्ट्र मंडल

अंताक्षरी के पहले राउंड में झंकार बीट्स रही विजेता

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ में चल रही अंताक्षरी प्रतियोगिता के पहले राउंड में झंकार बीट्स की टीम विजेता रही। अपनी इस जीत के साथ झंकार टीम ने फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। बतादें कि महाराष्ट्र मंडळ द्वारा अंताक्षरी का आयोजन दिव्यांग बालिकाओं के सहायतार्थ किया जा रहा है। यह आयोजन का चौथा वर्ष है।

अंताक्षरी प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। शुभारंभ उत्सव पर मंडळ अध्यक्ष अजय काळे ने हंसते-हंसते रोना सीखो.... गीत गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को आयोजन को लेकर अनंत शुभकामनाएं भी दी।

वहीं कार्यक्रम के अतिथि आयोजन स्थल में सबसे वरिष्ठ सदस्य विजय निमोणकर ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।

स्पर्धा के दौरान बजर राउंड काफी रोचक रहा। इस राउंड में झंकार बीट्स ने अपनी सजगता के साथ बढ़त बनाई। जो अंतिम तक बरकरार रहा। वहीं सुरमयी श्रृंखला गुप ने चौथे राउंड के बाद सफलता हासिल की। लेकिन जीत से एक कदम दूर रही।

मुखड़ा और अंतरा राउंड में पास होने के बाद दर्शक दीर्घा में बैठे प्रवीण क्षीरसागर ने दम मारो दम गाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। विजुअल क्लीप सभी प्रतिभागियों को थोड़ा कठिन लगा। इसके एक गाने को रचना ठेंगडी़ ने गया। 

महाराष्ट्र मंडळ की उपाध्यक्ष और आज के आयोजन की प्रभारी गीता दलाल ने बताया कि पहले राउंड में पांच टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पहले राउंड में दिव्यांग बालिका दिव्यांग बालिका ग्रुप ने 50,  तराना ग्रुप ने 50, राग राइडर्स ने 250, रास ग्रुप ने 300 अंक हासिल किया।

वहीं सुरमयी श्रृंखला ने 450 अंक प्राप्त कर दूसरा और झंकार बीट्स ग्रुप ने 650 अंकों के साथ विजेता रही। इस तरह झंकार ग्रुप ने फाइनल में अपनी जगह बना ली।