श्री हनुमान का हरित श्रृंगार कर हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ
2025-08-03 02:40 PM
398
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की तात्यापारा महिला केंद्र की सदस्यों ने इस शनिवार 2 अगस्त को तात्यापारा स्थित श्रीहनुमान मंदिर पहुंच श्री हनुमान जी का हरित श्रृंगार किया और हनुमान चालीसा व रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया। इससे पूर्व हनुमान मंदिर महिला समिति के सदस्यों के साथ हरी पाठ और गीता का बारहवां अध्याय का पठन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। बतादें कि महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन सभी महिला केंद्रों में किया जाता है।
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि तात्यापारा में हुए पाठ के दौरान प्रभा हिशीकर, निशा रहाटगांवकर, कुमुद ताई कान्हे, स्नेहल मोड़क,अल्का लेले, सुरेखा हिशीकर, आराधना शेष, मिनाक्षी शेष, सुरभि शेष, नमिता शेष, संध्या खंगन, वर्षा डांगे, मालती डोनगांवकर, माधुरी शिंगवेकर, हर्षा कुसरे, रश्मि महावदी, रिया खानखोजे, गीता आगलावे , उषा , प्रदन्या कुसरे, स्वाति परमानंद और मीना परमानंद उपस्थित रहे।

काले ने आगे बताया कि इसी तरह चौबे कालोनी महिला केंद्र द्वारा महाराष्ट्र मंडल में पाठ किया गया। इस दौरान अपर्णा कालेले, मनीषा वरवंडकर, अक्षता पंडित, प्रीति शेष, अनुराधा चौधरी, चारुशीला देव, नीलिमा डोनगांवकर, स्वाति डोनगांवकर, रंजना काठोटे, सुनंदा बेंद्रे, सजल शाह, संध्या पांडे, मालविका राजिमवाले और अवंती अग्निहोत्री उपस्थित रहीं।

वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने प्रियदर्शिनी नगर स्थित हनुमान मंदिर में राम रक्षा स्तोत्र व हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अपर्णा देशमुख, प्रीति केसकर, माधुरी गाडगिल, मनीषा सदन, वंदना पाटिल, शोभा पाटिल, सुवर्णा कस्तूरे आदि महिलाएं उपस्थित रही।

इसी तरह डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने केंद्र की सदस्या श्रद्धा देशमुख के घर एकत्रित होकर पाठ किया। इस दौरान अनुभा जाऊलकर, श्रद्धा देशमुख, दीपांजली भालेराव, नमिता शेष, सौम्या इंगळे, रुद्रजवार, भाले, रंजना राजिमवाले , श्रद्धा मरघडे, प्रिया जोगळेकर, शैला गायधनी और रश्मी डांगे उपस्थित रहीं।

वहीं बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में पाठ किया। इस दौरान भारती घाटगे, ज्योति पवार, सुषमा घाटगे, अंजली नलगुंडवार, प्रणिता नलगुंडवार, संजू मैत्री, उपस्थित रहीं।

रोहिणीपुरम महिला केंद्र की टीम ने शिवधान सेक्टर-1 डीडी नगर में पाठ किया। इस दौरान श्यामल जोशी, साधना बहिरट, मंगला कुलकर्णी, सोनाली कुलकर्णी और अपर्णा वराडपांडे, जयश्री भुरे और चित्रा बल्कि की सहभागिता रही।