अंताक्षरी स्पर्धा में तीसरे राउंड में स्वरांजलि ग्रुप जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची
रायपुर। अंतक्षरी स्पर्धा का तीसरा राउंड भी काफी रोचक रहा। तीसरे राउंड में श्रावणी ग्रुप और स्वराजंलि ग्रु में कांटे की टक्कर रही। सिर्फ 50 अंकों से स्वराजंलि ग्रुप ने जीत दर्ज की। स्वराजंलि ग्रुप को 850 और श्रावणी ग्रुप को 800 अंक मिले।

मंडल उपाध्यक्ष और आयोजन समिति की प्रमुख गीता दलाल ने बताया कि तीसरा राउंड भी रोचक रहा। अंताक्षरी के पहले राउंड में सभी प्रतिभागियों को 200-200 अंक मिले।

दूसरे यानी बजर राउंड में श्रावणी ग्रुप को 150 मिले तो स्वराजंलि को अपने 50 अंक गंवाने पड़े। वहीं सुरमयी ग्रुप ने 75 अंक गवां दिए। तीसरे और चौथे राउंड के बाद भी श्रावणी ग्रुप आगे चल रही थी। वहीं पांचवें और अंतिम राउंड में पासा पलटा और स्वराजंलि ग्रुप ने जीत दर्ज की।

स्वराजंलि को 850, श्रावणी ग्रुप को 800, स्वर सजनी को 750, आरोही ग्रुप को 600, सुरमयी गीत को 425 और अवंतिका ग्रुपको 350 अंक मिले।