दिव्य महाराष्ट्र मंडल

‘सावन शिव तंबोला’ में महिलाओं ने उत्साह के साथ लिया भाग

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की सड्डू मोवा महिला केंद्र द्वारा बीते दिनों श्रावण उत्सव धूमधाम से मनाया गया। हरित श्रृंगार कर सावन उत्सव मनाने पहुंची महिलाओं ने सावन शिव तंबोला में उत्साह के साथ भाग लिया। जिसमे विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। शंकर नगर बालवाचनालय की प्रभारी रेणुका पुराणिक ने बताया कि सड्डू मोवा महिला केंद्र मंडल का नया महिला केंद्र है। यहां की महिलाओं में सभी आयोजनों को लेकर काफी उत्साह रहता है।

रेणुका पुराणिक ने आगे बताया कि हरित श्रृंगार कर पहुंची महिलाओं ने सबसे पहले एक दूसरे को सावन की बधाई दी। इस अवसर पर महिलाओं ने सावन शिव तंबोला खेला। इसमें एक चिट पर 12 बाक्स ड्रा किए गए। जिसमें सभी प्रतिभागियों को शिव के 12 नाम लिखे। फिर शिवजी के 21 नामों की पर्ची में एक-एक पर्ची निकाली गई। जिसके बाद सभी प्रतिभागियों ने अपने अपने चिट में उस नाम लिखा था तो उसे मार्क किया। जिसके सभी बाक्स पहले मार्क हुए वह विजेता घोषित किया गया। स्पर्धा में प्रथम स्मिता करदले , द्वितीय विशाखा दुबे , तृतीय मानिक आचार्य रहीं।

इसके साथ सावन के नामों और गानों पर आधारित तम्बोला भी खेला गया। जिसे महिलाओं ने खूब एजाय किया। इस दौरान केन्द्र संयोजिका शालिनी जोशी, सह संयोजिका प्राजक्ता एतुलवार, मनीषा होशंगाबादे, मंजूषा काळकर, उर्वशी उरगांवकर, रेणुका पुराणिक, माधवी मोघे, वनिता चितांबरे, अर्चना भंडारकर, मधुरा भागवत, मानिक आचार्य, रंजना देशपांडे, जया चांदवसकर, जयश्री चांदवसकर उपस्थित रहीं।