दिव्य महाराष्ट्र मंडल

फिजियोथैरेपी के लिए आई मासूम का महाराष्ट्र मंडल ने मनाया जन्मदिन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल ने सोमवार 4 अगस्त को फिजियोथैरेपी में अपना इलाज करवा रही सात वर्षीय मासूम बच्ची का जन्मदिन मनाया। बच्चे की मुस्कुराहट ने बताया की इस आकस्मिक सेलिब्रेशन से उसे कितना आत्मविश्वास मिला, खुशी मिली। 

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. संगीता कश्यप ने बताया कि खैरागढ़ जिले की निवासी छन्नू लाल साहू और रानी साहू की सात साल की बेटी चेष्ठा के मसल्स हार्ड है। इसके कारण उसे चलने, हाथों को मोड़ने और बोलने में थोड़ी तकलीफ होती है। चेष्ठा को यहां आते एक महीने होने जा रहा है। उसके परिजनों का मानना है कि यहां आने से उसे लगभग 30 फीसद राहत है। डा. संगीता ने बताया कि जैसे ही हमें पता चला कि आज चेष्ठा का जन्मदिन हैं तो हमने मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन की अगुवाई में चेष्ठा का जन्मदिन केक काटकर मनाया।

बच्ची ने महाराष्ट्र मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, वेब पोर्टल प्रभारी कुणाल दत्त मिश्रा, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. संगीता कश्यप, मंजरी भगाड़े, श्रद्धा जोशी, मनीष देसाई, हुल्लास देवांगन सहित महाराष्ट्र मंडल स्टाफ के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उसे विभिन्न प्रकार की टाफी समेत मनपसंद बिस्किट्स का एक गिफ्ट पैक भी दिया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सभी गिफ्ट लिए और अपनी छोटी सी साइकिल की डिग्गी में उसे बड़े प्यार से रखा।