संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने देश के जवानों को भेजी राखियां
0 नईदुनिया के भारत रक्षा पर्व का बने हिस्सा
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने इस राखी देश की सेवा में जुटे सेना के जवानों को अपना प्यार भेजा। बच्चों ने अपने हाथों से सुंदर-सुंदर राखियां बनाई और उसे नईदुनिया के भारत रक्षा पर्व अभियान के तहत नईदुनिया प्रबंधन को सौंपा गया।
स्कूल की शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि अस्मिता कुसरे, अंजली गुप्ता, रेणुका शुक्ला, विवेक सिंग राजपूत, विनिता सुंदरानी और श्वेता चौधरी के साथ बच्चों ने नईदुनिया के इवेंट मैनेजर कपिल संगोत्रा को राखियों से भरा बाक्स दिया। जो भारत रक्षा पर्व के तहत बार्डर पर तैनात जवानों को भेजा जाएगा। इस दौरान छात्रा डी अंजलि राव, याचना साहू, लिचिका मानिकपुरी, हंसिका प्रसाद, लावन्या साहू, शिवांश साहू, लोकेश कोठारी, रौनक साहू, विहान साहू, तन्मय साहू, बी दीपक राव उपस्थित थे।