दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के छात्र परिषद का गठन....शपथ ग्रहण 5 अगस्त को

- भाजपा संगठन मंत्री पवन साय होंगे शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि
 
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्र परिषद का गठन कर दिया गया। 5 अगस्त को स्कूल परिसर में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री पवन साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले करेंगे।
 
स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि इस वर्ष हेड ब्वाय ओंकार दास, हेड गर्ल श्रद्धा इस्सर, डिप्टी हेड ब्वाय आदर्श गंजीर और डिप्टी हेड गर्ल निकिता देम्बानी को चुना गया है। शपथ ग्रहण समारोह में हेड और डिप्टी हेड ब्वाय और गर्ल के साथ स्कूल के चारों हाउस के पदाधिकरियों को गोपनीयता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा  की शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रसंघ प्रभारी एवं सदनों के प्रभारी शिक्षक, कप्तान एवं पदाधिकारियों को बैच प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक सदन  को उनके सदन को प्रतिनिधित्व करता ध्वज भी दिया जाएगा। जो हर कार्यक्रम में उनके दल के साथ रहेगा।