दिव्य महाराष्ट्र मंडल

एकजुट होकर करना है समाज का काम: विशाखा

0- महाराष्‍ट्र मंडल के बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने सामाजिक कार्यों को लेकर दिखाई रुचि 

रायपुर। बूढ़ापारा महिला केंद्र की बैठक में महाराष्‍ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने कहा कि हमें एकजुट होकर काम करना है और हर महीने केंद्र की बैठक कर भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर उस पर आगे बढ़ना है। बैठक में भविष्य में होने वाले कार्यों पर भी मंथन कर एक बड़े निर्णय पर पहुंचना चाहिए। 
उपाध्‍यक्ष गीता दलाल ने कहा कि बैठक में सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देना चाहिए जैसे बैंकिंग प्रणाली के बारे में महिलाओं को जागरूक करना चाहिए। साथ ही उन्‍हें एआई की जानकारी देकर अपडेट करना चाहिए। इस तरह हम महिलाओें के सशक्‍तीकरण की दिशा में भी कार्य करते रहेंगे। हम चाहते हैं कि सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे बढ़े और बढ़चढ़ कर कार्य करें।
 
आध्‍यात्मिक समिति की समन्वयक और बूढ़ापारा महिला केंद्र की सदस्‍य आस्‍था काले ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार हर महीने श्रीराम मंदिर में महिलाओं की बीसी होगी। इसमें नाश्‍ता, खाना- पीना नहीं होगा। जिस महिला की बीसी निकलेगी, वह अगले महीने बैठक बुलाएगी और भगवान को भोग प्रसाद चढ़ाएगी। वही सभी सदस्‍यों के बीच बांटा भी जाएगा। बैठक में न तो कोई खेल खेला जाएगा और न ही बेकार की गॉसिप की जाएगी। बैठक में आध्‍यात्‍म पर चर्चा की जाएगी और भावी सामाजिक कार्यों की योजना बनाकर उस पर काम किया जाएगा। बैठक में सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, महिला उप प्रमुख अपर्णा देशमुख, शिल्पा सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं।