आदर्श, वैभवी और इफत बानो बनीं एजुकेशन मिनिस्टर
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में स्टूडेंट काउंसिल के गठन के पश्चात इसी कड़ी में मंगलवार, 12 अगस्त को 12वीं विज्ञान के तीन छात्र आदर्श गजीर, वैभवी साहू तथा इफत बानो पटेल को एजुकेशन मिनिस्टर बनाया गया।
विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन तथा तृप्ति अग्निहोत्री ने मॉर्निंग असेंबली में तीनों छात्रों को एजुकेशन मिनिस्टर का बैच पहनाया। तीनों छात्रों ने संकल्प लिया कि अपने कर्तव्य का पालन तथा काउंसिल के नियमों का पालन करते रहेंगे।