दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बच्चों ने मनाई प्री इन्डिपेन्डन्स डे, जन्माष्टमी और संत ज्ञानेश्वर जयंती

 - राधा-कृष्ण, भारतमाता, संत ज्ञानेश्वर के वेशभूषा में पहुंचे बच्चे

रायपुर। राधा-कृष्ण.. भारत माता, देश के वीर जवान और संत ज्ञानेश्वर की वेशभूषा में बच्चों छोटे-छोटे बच्चों ने अपने अभिनय  से सभी का दिल जीत लिया। मौका था महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में प्री-प्राइमरी के बच्चों के प्री इन्डिपेन्डन्स डे सेलिब्रेशन का। इस अवसर पर बच्चों ने जन्माष्टमी और संत ज्ञानेश्वर जयंती भी मनाई।

स्कूल के पाचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि  शिक्षिका अस्मिता कुसरे ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया। वहीं शिक्षिका शिखा गुप्ता ने जन्माष्टमी से जुड़ी कहानी बच्चों को सुनाई। वहीं स्नेहा महाजन से बच्चों को संत ज्ञानेश्वर के बारे में बताया।  लावण्या पांडे भारत माता, देवांश तिवास्कर संत ज्ञानेश्वर,  नर्सरी के चैतन्य साहू , भावेश बघेल, सुनीकेट बरई ने ने  15 अगस्त पर स्पीच दी।  आस्था चतुर्वेदी ने डांस, पुवाना ने क्लासिकल डांस की प्रस्तुति दी।

मंच का संचालन प्रीति तिवारी मैडम ने छोटी-छोटी कविताओं से किया और धन्यवाद ज्ञापन भी प्रीति तिवारी मैडम ने किया l शिक्षिका सुदेवी विश्वास से सभी आयोजन की तैयारी को लेकर अन्य शिक्षिकों की मदद की।