दिव्य महाराष्ट्र मंडल

रोटी में शक्कर लगाकर बनाए क्रीमरोल... पिज्जा, बर्गर को कहो नाः सचिन मेघानी

रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से देश से अपील की है कि वे स्वदेशी उत्पादों को मजबूरी में नहीं, बल्कि मजबूती के साथ अपनाएं और उनका प्रचार करें। आज अगर आपको भूख लगे तो रोटी में शक्कर मिलाकर उसे क्रीम रोल की तरह खाएं। पिज्जा, बर्गर जैसे खाद्य उत्पादों को न कहना सीखे। उक्ताशय के विचार पार्षद सचिन मेघानी ने संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद बच्चों को संबोधित करते हुए कहीं।

स्कूल के उप प्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार ने बताया कि ध्वजारोहण उपरांत मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ की गई। कार्यक्रम को विशेष अतिथि दिलीप सोनी और दिव्यांग बालिका विकास गृह प्रभारी प्रसन्न निमोणकर ने भी संबोधित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में कक्षा दूसरी से कार्तिक दास ने हिंदी में स्पीच, कक्षा चौथी से ऋषि ने इंग्लिश स्पीच और पांचवी की आस्था चतुर्वेदी ने लोगो सांग प्रस्तुत किया। वहीं मानवी चेलक, रीता चंद्रा ने देशभक्ति से ओतप्रोत स्पीच प्रस्तुत किया।

 

राहुल सर ने आगे बताया कि शिक्षक नवीन सर के मार्गदर्शन में बच्चों ने जलियावाला बाग पर आधारित प्ले प्रस्तुत किया। जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला 

 

सरदार उधम सिंह ने लिया था उन्होंने 1940 में लंदन में माइकल ओ'डायर की गोली मारकर हत्या कर दी थी

वही 12वीं के बच्चों ने लता मंगेशकर का गीत ऐ मेरे वतन के लोगो... गाकर सभागृह को देशभक्ति से भर दिया। स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में बच्चों से स्वदेशी अपनाने की अपील की।

इस अवसर मंडल के सहसचिव सुकृत गनोदवाले, महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, दिव्यांग बालिका विकास गृह प्रभारी प्रसन्न निमोणकर, स्कूल के सह प्रभारी नवीन देशमुख सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।