दिव्य महाराष्ट्र मंडल

हम यहां कई सालों से मना रहे स्वतंत्रता दिवस.. जल्द होगा जीर्णोद्धारः संजय

रायपुर। शंकर नगर के मध्य में स्थित बाल वाचनालय में हम कई सालों से स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। कई समाजों के छोटे-बड़े कार्यक्रम यहां होते रहते है। यहां की जर्जर हो चुकी बिल्डिंग के जीर्णोद्धार जल्द किया जाएगा। उक्ताशय के विचार नागरिक आपूर्ति निगम छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष संजय श्रीवास्वतव ने शंकर नगर स्थित बालवाचनालय में ध्वजारोहण के बाद कहीं। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महाराष्ट्र मंडल के प्रयासों से शंकर नगर स्थित इस बाल वाचनालय का संचालन हो रहा है। इसका पूरा रखरखाव मंडल कर रहा है। जो प्रशंसनीय है। शासन के प्रयास से जल्द इसका जीर्णोद्धार किया जाएगा।

कार्यक्रम को वार्ड पार्षद राजेश गुप्ता और महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने भी संबोधित किया। बाल वाचनालय में हुए ध्वजारोहण समारोह में सदस्यों की उपस्थिति अच्छी रही। शंकर नगर महिला केंद्र से रेणुका पुराणिक, मधुरा भागवत, आयुषी विठाळकर, ज्योती अंदनकर, स्मिता कोमजवार, पुष्पा जावळेकर, लक्ष्मी जिल्हारे, निर्मला पिंपळे, शुभदा गिजरे, अरुंधती नांदेडकर, आशा पवार, विशाखा दुबे  उपस्थित रहीं। वहीं सड्डू मोवा केंद्र से शालिनी जोशी, उर्वशी उरगांवकर भी शामिल हुई।  इस अवसर पर अजय पुराणिक, सेनिक लाल देशपांडे, शुभम पुराणिक, अंजली काले, गीता दलाल, नमिता शेष और विनोद राखुंडे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बालवाचनालय प्रभारी रेणुका पुराणिक ने किया।