दिव्य महाराष्ट्र मंडल

अभिनव वाचक स्पर्धा 2025: 15 प्रतिभागियों ने ‘कर हर मैदान फतेह’ पुस्तक पढ़ दी परीक्षा

रायपुर।  बृहन्महाराष्ट्र मंडल नवी दिल्ली और मध्य प्रदेश मराठी अकादमी इंदौर द्वारा ज्येष्ठ साहित्यकार कै. कल्पना शुद्धबैशाख स्मृति अभिनव वाचक स्पर्धा 2025 में रायपुर महाराष्ट्र मंडल से 15 प्रतिभागियों ने परीक्षा दी। सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा प्रमाणपत्र दिया गया। बतादें कि 30 सदस्यों ने पुस्तक खरीदी थी, जिसे उन्होंने पढ़ा। 

साहित्य समिति की प्रमुख कुमुद लाड ने बताया कि  इस वर्ष  कर हर मैदान फतेहपुस्तक का चयन किया गया है। यह पुस्तक सिर्फ एक पुस्तक नहीं है, बल्कि हमारी युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादायी पुस्तक है। पुस्तक के लेखक विश्वास नांगरे पाटिल ग्रामीण क्षेत्रों से संघर्ष करके पुलिस आयुक्त जैसे सम्मानीय पद तक पहुंचे। उनकी पुस्तक से हमें अपने जीवन को ऊंचाई तक ले जाने की सीख मिलती है।