कोटा केंद्र की महिलाओं ने मनाया कृष्ण जन्माष्टमी और गोपाल काला
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की कोटा महिला केंद्र की महिलाओं ने कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कोटा निवास कुसुम वसंत मालेवर के निवास पर उत्सव सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर हिंदी, मराठी भजनों के साथ गोपियों के नृत्य और विभिन्न खेल खेले गए। अंत में सभी को महाप्रसाद वितरित किया गया।
युवा समिति की प्रमुख डा. शुचिता देशमुख ने बताया कि गोपाल कला एक ऐसा त्योहार है जो भगवान कृष्ण के बचपन के चंचल और शरारती स्वभाव का जश्न मनाता है। उस कीर्तन के बाद गोपालकला का भोग लगाया जाता है। आज हुए कार्यक्रम में माधुरी इंगोले, वैशाली पुरोहित, वंदना कालमेघ, कुसुम मालेवर. तेजल चोपकर, प्रीति यादव, सुलक्षणा शेंडे, मोना भिड़े, आरती दीवाते और साक्षी परमानंद उपस्थित रहीं।