दिव्य महाराष्ट्र मंडल

सामूहिक मंगलागौर उद्यापन... महाराष्ट्र मंडल में उत्सव का माहौल

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में हुए सामूहिक मंगलागौर पूजा ने पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। सुबह मां गौरी- पार्वती की पूजा का जो भक्तिमय वातावरण बना, वह दोपहर 2 बजे तक बना रहा। सामूहिक मंगलागौर व्रत पूजन उद्यापन में 28 विवाहित महिलाएं अपने परिवार के साथ शामिल हुईं। पूजा-अर्चना, महाआरती के बाद महाप्रसाद में सभी शामिल हुए।
 
बतादें कि सामूहिक मंगलागौर उद्यापन का आयोजन महाराष्ट्र मंडल और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आचार्य चेतन गोविंद दंडवते के मार्गदर्शन में चार आचार्यों योगेश दंडवते, पंकज सराफ, अभिषेक बक्षी और पार्थ देशपांडे ने पूजन में उपआचार्य की भूमिका निभाई।
 
 
महाराष्ट्र मंडल के सचिव और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संस्थापक आचार्य चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि सामूहिक मंगलागौर उद्यापन का आयोजन प्रतवर्ष सावन मास के अंतिम मंगलवार को किया जाता है। महिलाएं वैवाहिक जीवन में सुख- समृद्धि, पति- पुत्र की दीर्घायु, घर परिवार में सुख- शांति और संतान प्राप्ति की कामना करती है। 
 
 
आचार्य दंडवते ने बताया कि इस वर्ष साक्षी सार्थक फड़नवीस, प्रतीक्षा प्रभात भंडारी, मीनल गनोदवाले, रेणु बापट, माधवी पार्थ पांडे, प्राची जोशी, उत्तरा सप्तपुत्रे, करुणा अंकित आष्टिकर, अपूर्वा टोकेकर, श्रुति आभास करकशे, दर्शना शिरालकर, तृप्ति करमरकर, सोनाली आशीष घोले, प्राजक्ता नितीश रावेरकर, श्रेष्ठा कुपटकर, विभाष राहटगांवकर, सृष्टि कालगांवकर, देवश्री कविश्वर शुक्ल, यशस्वी शुभम् बक्षी, सुवर्णा अमित वाडी, माधुर्या वैभव तांबे, शिवानी अतुल भादे, श्वेतालीना काले, अपूर्वा चिटनिस, रचिता हर्षित कश्यप, ऐश्वर्या शब्दार्थ दुबे, सोनम, विकल्प श्रवणे और धनश्री, समीर जोशी ने उद्यापन कराया है।
 

दंडवते ने आगे बताया कि आज हुए मंगलागौर उद्यापन में मंडल की पर्यावरण समिति ने सभी व्रती 28 महिलाओं को बेल और आंवले के पौधे भेंट किए। सभी को पौधे के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। पौधे भेंट करते समय मंडल उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल, पर्यावरण समिति समन्वयक अभय भागवतकर, समिति महिला प्रमुख अनघा करकशे,  दिनकर करकशे उपस्थित थे। वहीं पर्यावरण समिति की सदस्या शुभांगी आप्टे ने सभी व्रती महिलाओं को कपड़े की थैलियां भेंट कर पालीथिन का उपयोग नहीं करने की बात कहीं। 

आज हुए मंगलागौर में  नमिता शेष, रेणुका पुराणिक, अक्षता पंडित, गौरी क्षीरसागर, प्रिया बक्षी, मेघा पोतदार, शिल्पा राखुन्डे, विपुला शेजवलकर, भारती पलसोदकर, डा. शुचिता देशमुख ने सहयोग प्रदान किया।