दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने फिर बजाया जीत का डंका.. साइंस मॉडल काम्पीटिशन में जीता खिताब

-  राष्ट्रीय  अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में लगी प्रदर्शनी
 
रायपुर। पढ़ाई को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में अपने लोहा मनवाने वाली संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने इस दफे जिला साइंस मॉडल काम्पीटिशन में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए विनर का खिताब अपने नाम किया। रायपुर जिले के अलग-अलग स्कूलों से 30 मॉडल को पछाड़ते हुए स्कूल के 11वीं के छात्र गौरांश साहू और दीपिका अग्रवाल ने आर्डरली कोडिंग का उपयोग कर चंद्रयान-3 का वर्किंग माडल तैयार किया। से स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। बच्चों की इस सफलता पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, कार्यकारिणी और संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उपप्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार और स्टाफ ने बधाई दी। 
 
 
स्कूल की शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर रायपुर में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रदर्शनी का विषय था ‘राष्ट्र निर्माण में अंतरिक्ष तकनीक की भूमिका’। स्पर्धा के लिए स्कूल से चार मॉडल बनाए गए थे। जिसमें कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय के गौरांश साहू और दीपिका अग्रवाल ने चंद्रयान-3 का मॉडल बनाया था। वहीं कक्षा दसवीं के अर्जुन टांडी ,यशिका साहू, सिमर चौधरी, राघवेंद्र चंद्राकर, टीना साहू और पूनम पटेल ने इमरजेंसी रॉकेट का मॉडल बनाया। 
 
 
इसी तरह कक्षा 7वीं के दिव्या रोहिदास, धनिष्ठा बल्ले , श्रेष्ठ मिश्रा, आरिधि जैन ने लैंडर रोवर का मॉडल बनाया। कक्षा सातवीं के ही रुद्राक्ष द्विवेदी, राहुल वैष्णव, अभिनव साहू, ओजस सेन और विहान बिसेन-ने भी चंद्रयान-3 का मॉडल बनाया। इन सभी विद्यार्थियों और उनके बनाए मॉडल में इंचार्ज टीचर रीता शंभरकर, रोशन सिंह राजपूत व नवीन चंद्राकर का विशेष सहयोग रहा।