तीजहारिन उत्सव में रोहिणीपुरम केंद्र ने जीता सेकंड प्राइज
रायपुर। महाराज अग्रसेन इंटरनेशनल कालेज में 23 अगस्त को ‘तीजहारिन’ तीजा पर्व सांस्कृतिक मिलन 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें सभी समाजों की महिला संगठनों ने ग्रुप और सोलो डांस प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र मंडल की रोहिणीपुरम महिला केंद्र की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि तीजा पर्व सांस्कृतिक मिलन समिति की ओर से आयोजित ‘तीजहारिन’ में महाराष्ट्र मंडल के साथ कई समाज की महिलाओं ने सुंदर और मनोहारी नृत्यों की प्रस्तुति दी। रोहिणीपुरम केंद्र की स्मिता बल्की, प्राची जोशी और रीतु शर्मा ने सावन के रिमिक्स गीतों पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में इन्हें द्वितीय स्थान मिला। रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और अन्य अतिथियों ने टीम को मोमेंटो और आठ हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की।