दिव्य महाराष्ट्र मंडल

टप्पू के पापा नाश्ता कर लो… सही पकड़े भाभी जी… जैसे डायलाग ने तीज आवरण को बनाया मनोरंजक

रायपुर। हिंदी और मराठी टीवी सीरियलों के पात्रों का चयन कर  उनका अभिनय जब महिलाओं ने किया तो चौबे कालोनी केंद्र की तीज आवरण पूरी तरह मनोरंजक बन गया। केंद्र की महिलाओं तीज आवरण के दौरान सावन क्वीन चयन के साथ मस्ती भरे डांस भी किए। 
 
चौबे कालोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि  24 अगस्त को हरतालिका तीज के अवसर पर तीज आवरण का आयोजन महाराष्ट्र मंडल में किया गया। इसमें म्यूजिकल चेयर गेम हुआ, जिसमें नीलिमा डोंनगांवकर प्रथम और द्वितीय उज्ज्वला पुराणिक रही। टीवी सीरियल्स के पात्रों के अभिनय को सभी ने खूब एजाय किया। जिसमें मनीषा वरवंडकर ने भाभी जी घर पर है सीरियल की अंगूरी भाभी का डायलॉग ‘सही पकड़े है’ गौरी क्षीरसागर ने दया बहन का डायलाग- टप्पू के पापा नाश्ता कर लो,  अनुपमा बोधनकर ने गोपी बहू, संगीता निमोणकर ने खिचड़ी सीरियल जयश्री, धनश्री पेंडसे ने दया बहन,  अर्चना मुक्कदम मराठी सीरियल घरों घरी मातीच्या चूली सुमित्रा सासू, प्राची डोनगंवाकर ने खिचड़ी हंसा और सुनीता कुलकर्णी ने मराठी सीरियल भाग्यश्री का अभियन किया। जिसमें प्रथम मनीषा वरवंडकर और द्वितीय गौरी क्षीरसागर रही। सावन क्वीन धनश्री पेंडसे चुनी गई। अंत में सबने गरबा किया, मस्ती भरे डांस और गेम के साथ एंजॉय किया।