दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में गणेशोत्सव पर सुगम संगीत प्रतियोगिता 3 सितंबर को

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में शहीद मेजर यशंवत गोरे स्‍मृति गणेशोत्‍सव में कमल ताई शेष स्मृति सुगम संगीत स्‍पर्धा बुधवार, तीन सितंबर को शाम चार बजे संत ज्ञानेश्वर सभागृह में आयोजित की जाएगी। आयोजन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी मंडल की कला एवं संस्कृति समिति या महाराष्ट्र मंडल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
 
कला एवं संस्कृति समिति की समन्‍वयक भारती पलसोदकर ने बताया कि कई प्रतिभागियों ने रचना की भाषा गरिमामय, स्तरीय और फिल्मीकरण से मुक्त होनी चाहिए। प्रतिभागियों को संगतकारों की फोटो व्यवस्था स्वयं करनी होगी।प्रतिभागियों को अंतरे के साथ एक मुखड़ा प्रस्तुत करना होगा। स्‍पर्धा में भाग लेने के लिए कला एवं संस्‍कृति समिति के आचार्य रंजन मोडक, भारती पलसोदकर या महाराष्ट्र मंडल कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।