दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बच्चों ने जंक फूड से किया तौबा... कहा खाएंगे रोटी और पराठे

राष्ट्रीय पोषण सप्ताहः  1 से 7 सितंबर तो मनाया जा रहा वैश्विक स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम

रायपुऱ। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में इन दिनों राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है। 1 से 7 सितंबर तक चल रहे इस आयोजनों में असेंबली वाइस बच्चों कों सही और हेल्दी डाइट के बारे में बताया जा रहा है।  बतादें कि इस वर्ष बेहतर जीवन के लिए सही भोजन करेंथीम पर राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है।

स्कूल की छत्रपति शिवाजी हाउस की इंचार्ज रेणुका शुक्ला ने बताया कि 2 सितंबर को यलो हाउस की ओर से असेंबली कंडक की गई। प्रथम बहेश्वर ने वर्ल्ड न्यूट्रिशन डे के बारे में सभी को जानकारी दी। हर्षिता मोटवानी, रिद्धिमा आम्बाडारे और अविशा गुप्ता ने बच्चों को हेल्डी डाइट के बारे में बताया। असेंबली में सभी बच्चों ने जंक फूड से तौबा किया और एक स्वर में कहा कि वे अब घर पर मां के हाथों से बने हेल्दी डाइट ही लेंगे। 

शिक्षिका रेणुका शुक्ला ने कहा कि ज़रूरत से ज़्यादा कैलोरी वाला खाना खाने से वज़न बढ़ेगा और चर्बी जमा होगी। संतुलित आहार ज़रूरी है। आहार में अधिक फाइबर स्टार्चयुक्त कार्बोहाइड्रेट - भोजन का कम से कम 1/3 भाग स्टार्चयुक्त कार्बोहाइड्रेट जैसे आलू, रोटी, चावल, अनाज आदि से बना होना चाहिए। प्रचुर मात्रा में फल और सब्जियां - इन्हें सुखाकर, जूस के रूप में या जमे हुए रूप में लिया जा सकता है।