दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में बच्चों ने मनाया शिक्षक दिवस... नृत्य के साथ दी स्पीच

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में गुरुवार, 5 सितंबर को बच्चों ने शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उपप्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार और वरिष्ठ शिक्षक अनिल खरे सहित सभी शिक्षकों का सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन 12वीं कॉमर्स की छात्रा विद्यालय की हेड गर्ल श्रद्धा ईश्वर तथा 12वीं विज्ञान की छात्रा अदिति पांडे ने किया। 12वीं कॉमर्स की छात्रा जानवी ने शिक्षकों को स्लैश पहनकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उपप्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार तथा मुख्य अतिथि अनिल खरे सर द्वारा द्वीप प्रज्वलन करके किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कक्षा सातवीं की छात्रा पूर्वी श्रेष्ठ और आरिधि के द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा आठवीं की शिवानी स्वरागिनी ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। समृद्धि मिश्रा ने इंग्लिश में सुंदर स्पीच प्रस्तुत तक खूब तालियां बटोरी। वहीं रागिनी टोंडर और अदिति बाघ ने अप्सरा आली रे... मराठी गीत पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। नौवीं की छात्रा खुशी ने टीचर्स को धन्यवाद देते हुए अपना भाषण प्रस्तुत किया। सुहाना ने बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 11वीं की छात्रा वर्षा परिदा के द्वारा एक बहुत ही सुंदर शिक्षक के ऊपर कविता प्रस्तुत की गई। 11वीं की छात्रा रचना और उमा ने बड़ा ही मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

आज के कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण कक्षा 12वीं के छात्रों द्वारा नृत्य का प्रस्तुतीकरण रहा जिसमें कनक बिसेन, ओंकार, वैभवी, पीयूष ठाकुर, निकिता, जय, पलक, विकास, अक्षत आदि ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन आराधना लाल मैडम के  भाषण के साथ हुआ। जिसमें उन्होंने बच्चों को एक अच्छा इंसान बनने का तथा अपने आचार व्यवहार में सहरीद्यता लाने के लिए प्रेरित किया।