बाल लघु नाटक ‘भरत मिलाप’ के साथ हुआ न्याय
2025-09-05 10:28 PM
270
रायपुर। मराठी नाटक ‘चूक- भूल द्यावी- घ्यावी’ से पहले हिंदी लघु बाल नाटिका ‘भरत मिलाप’ का मंचन महाराष्ट्र मंडल में बाल प्रतिभाओं में अभिनय को लेकर संभावनाएं जगाता है। श्री रामायण ग्रंथ के भरत मिलाप प्रसंग को लेकर निर्देशिका अपर्णा कालेले ने बच्चों से बेहतर अभिनय कराया है।

हालांकि इस नाटक का मंचन 13 मई को बाल संस्कार शिविर के समापन पर किया गया था। लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह के छोटे से मंच पर इस नाटक के साथ वह न्याय नहीं हो पाया था जो आज बड़े मंच पर हुआ। संवाद अदायगी से लेकर अभिनय तक में एक-एक बच्चे की प्रतिभा उभर कर सामने आई। मंच मंच पर लाइट का असंतुलन कुछ परेशान करने वाला जरूर रहा।
नाटक में अनय पंडित, प्रणीश डोनगांवकर, विहान कालेले, अक्षरा डबली, अक्षत पंडित, तनीष डोनगांवकर, मायरा गुप्ते, कियान महाजन, तनवी डोनगांवकर, कृषा देशमुख, प्रथमेश पुराणिक की प्रभावी मौजूदगी रही।
