दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महिला केंद्रों में उत्साह के साथ हुआ रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर हर शनिवार को होने वाला रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ इस शनिवार अनंत चतुर्दशी के दिन भी उत्साह के साथ जारी रहा। केंद्र की महिलाओं ने अपने-अपने घरों पर विराजित गणपति बप्पा की विदाई पर गणेश स्तुति के साथ रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। डंगनिया, अमलीडीह, सरोना, रोहिणीपुरम और बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने पाठ किया।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने करंजगांवकर के निवास  पर भजन और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान रंजना राजिमवाले, शैला गायधनी, रश्मि डांगे, नमिता शेष, अनिभा जाऊलकर, सरोज पराड़, दीपांजलि भालेराव, श्रद्धा देशमुख, ज्योति डोलस और संध्या पांडे उपस्थित रही। इसी तरह अमलीडीह केंद्र की महिलाओं द्वारा किए गए पाठ के दौरान अर्चना भाखरे, प्रिया कड़ू, अक्षरा भागड़े, कविता शर्मा, शोभा सोनाय, रेखा पिंपालगांवकर उपस्थित रहीं।

आस्था काले ने आगे बताया कि इसी रही वाल्फोर्ट सोसायटी सरोना में पुष्पांजलि पाणीग्रही के घर पर सरोना केंद्र एवं सोसायटी की महिलाओं मिलकर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान पुष्पांजलि पाणिग्रही, अपर्णा भट, जयश्री ढेकणे, जयंती मोहंती, डॉ. अलका गोळे, मीना नवरे, सुरेखा पाठक, साधना पांडे, अनुश्री मोखरीवाले, कल्पना राय उपस्थित रहीं।

काले ने आगे बताया कि रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं ने उषा तिवारी के निवास पर उत्साह के साथ हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया। इस दौरान उषा तिवारी, कल्पना किरवईवाले, आकांक्षा गद्रे, भगवती, श्रुति सराफ, मीना, सीमा पांडे और रीता काले प्रमुख रुप से उपस्थित रही। इसी तरह बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने भी  अपनी सहभागिता निभाई।  इस दौरान शिरीष नलगुंडवार, संध्या नलगुंडवार, अजय नलगुंडवार, अनुपमा नलगुंडवार, अलोक नलगुंडवार, अंजलि नलगुंडवार, प्रदीप, प्रणिता, अंकित, वैभव,  अनिल बक्षी, सीमा बक्षी, किशोर पिंपालगांवकर, रोहिणी पिंपालगांवकर प्रमुख रुप से उपस्थित थे।