पितरों का तर्पण कर राजीव लोचन के किए दर्शन
2025-09-14 03:51 PM
528
- सुंदर भजन की प्रस्तुति ने मंदिर परिसर को किया भक्तिमय
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन रविवार, 14 सितंबर को आचार्य ऋषिकेश वैद्य के साथ कथा आयोजन के जजमानों ने अपने पितरों के नाम से छत्तीसगढ़ के त्रिवेणी संगम राजिम में तर्पण किया। वहीं राजीव लोचन का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जजमानों ने राजीव लोचन मंदिर परिसर में सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में डूब गया। वहीं महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने आयोजन की सफलता को लेकर भगवान के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की और मंदिर में अन्न दान कर यज्ञ की पूर्णाहूति पूरी की।

महाराष्ट्र मंडल सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल में पितृपक्ष में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया था। यह कथा दिव्यांग बालिका विकास गृह के सहायतार्थ और मंडल सदस्यों के दिवंतगों की आत्मा की शांति के लिए किया गया था। इस कारण कथा समापन के बाद अंतिम दिन रविवार, 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ के पवित्र त्रिवेणी संगम राजिम में पहुंचकर पितरों के नाम से तर्पण किया गया।

भागवत कथा कारने मंबई से पहुंचे धर्मसभा विद्वतसंघ श्रीश्री जगतगुरु शंकराचार्य पीठम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मचारी निरंजनानंद आचार्य वेदमूर्ति धनंजय शास्त्री के सहयोगी धर्मसभा विद्वतसंघ श्रीश्री जगतगुरु शंकराचार्य पीठम के राष्ट्रीय सचिव आचार्य ऋषिकेश वैद्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी यजमानों के अपने-अपने पितरों का तर्पण कराया। तर्पण और तीर्थ स्नान के बाद सभी ने राजीवलोचन महाराज और कुलेश्वर महादेव के दर्शन किए। तत्पश्चात सभी कथा स्थल को लौटे। महाराष्ट्र मंडल पहुंचकर सभी महिलाओं को त्रिवेणी संगम के पवित्र जल से स्नान कराया गया। और सभी को महाप्रसाद का वितरण किया गया।
