दिव्य महाराष्ट्र मंडल

सड्डू महिला केंद्र की बैठक में मराठी सोहळा पर चर्चा

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सड्डू –मोवा महिला केंद्र की महिलाओं ने विगत दिनों बैठक का आयोजन में मंडल में आगामी 3 से 5 अक्टूबर को होने वाले मराठी सोहळा (मेला) में सहभागिता पर चर्चा की। बतादें कि महाराष्‍ट्र मंडल की 90वीं सालगिरह पर मराठी सोहला (मेला) का तीन दिवसीय आयोजन 3 अक्टूबर से किया जा रहा है।

शंकर नगर बालवाचनालय प्रभारी रेणुका पुराणिक ने बताया कि सड्डू-मोवा महिला केंद्र की बैठक में केंद्र के आगामी जागरूकता कार्यक्रमों में चर्चा की गई। वहीं प्रति शनिवार होने वाले रामरक्षा स्त्रोत में अन्य समाज के लोगों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके साथ मंडल में आयोजित मराठी सोहला (मेला) में केंद्र की सहभागिता पर भी चर्चा हुई। इस दौरान कुछ रोचक गेम्स भी हुए। जिसमें प्रथम मनीषा होंशगाबादे और द्वितीय आरती पोद्दार रही।  उसके पश्चात हाउजी का मजा भी महिलाओं ने लिया। सबसे अंत में महिलाओं ने एक ग्रुप फोटो लेकर कार्यक्रम को समाप्त किया। 

इस अवसर पर  रेणुका पुराणिक, अर्चना भंडारकर, विनीत चिदंबरे, उर्वशी उरगांवकर, प्राजंलि चरपे, उन्नति शाह, आरती पोद्दार, प्राजक्ता ऐतुलवार, विनया करदले, मानिक आचार्य, शालिनी जोशी, मधुरा भागवत उपस्थित थी।