रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में दो दिवसीय गरबा महोत्सव शनिवार और रविवार को होने जा रहा है। इस महोत्सव में पूरी सनातन संस्कृति एक साथ नजर आएगी। मंडल की गरबा आयोजन समिति ने महोत्सव के दोनों दिन गरबा के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड तय किए हैं। शक्ति की आराधना का पर्व मंडल में धूमधाम से मनाया जाएगा। चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में गरबा का आयोजन पिछले 12 साल से किया जा रहा है। गरबा शाम 7.30 से 10 बजे तक चलेगा। आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए 27 सितंबर को गरबा ट्रेडिशनल सूट और 28 सितंबर को नवारी/ मराठी वेशभूषा में गरबा खेला जाएगा। गरबा उत्सव का यह आयोजन सिर्फ महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासदों के लिए किया गया है। इसमें सदस्य और उनके परिवार के लोग शामिल हो सकते हैं।
भारती पलोसदकर ने बताया कि गरबा महोत्सव के दोनों दिन उत्साही प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार की व्यवस्था की गई है। इसमें सर्वश्रेष्ठ ड्रेसअप, सर्वश्रेष्ठ अनुशासन, सर्वश्रेष्ठ गरबा स्टेप्स के पुरस्कार शामिल हैं।