दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मराठी अभिनव पुस्तक वाचन स्पर्धा में रायपुर के मुकुंद प्रथम और स्मिता द्वितीय

रायपुर। मध्यप्रदेश मराठी अकादमी और बृहन्नमहाराष्ट्र मंडल द्वारा आयोजित अभिनव पुस्तक वाचन स्पर्धा में महाराष्ट्र मंडल रायपुर के सदस्य मुकुन्द श्रीधर शिलेदार छत्तीसगढ़ में प्रथम और स्मिता चान्दे द्वितीय स्थान पर रही। बता दें कि इस वर्ष इस पुस्तक वाचन स्पर्धा में 30 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

महाराष्ट्र मंडल रायपुर की साहित्य समिति की प्रभारी कुमुद लाड ने बताया कि  मध्य प्रदेश मराठी अकादमी द्वारा आयोजित अभिनव पुस्तक वाचन स्पर्धा में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रायपुर महाराष्ट्र मंडल ने अपनी सहभागिता निभाई। इस वर्ष स्पर्धा के लिए विश्वास नागरे पाटील ,(पुलिस अधीक्षक, मुम्बई द्वारा लिखित पुस्तक "कर हर मैदान फतेह" का वाचन करना था। स्पर्धा में रायपुर से 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस स्पर्धा में राजस्थान, नईदिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात के लगभग 400 लोग शामिल हुए।