दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्‍ट्र मंडल के मराठी सोहळा में 'एंटिक पीस' की प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल की 90वीं वर्षगांठ व मराठी सोहळा पर तीन अक्‍टूबर से आयोजित तीन दिवसीय भव्‍य समारोह में एंटिक पीस की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होगी। इस प्रदर्शनी में भगवान विट्ठल, स्‍वामी समर्थ, संत गजानन महाराज, संत तुकाराम महाराज और संत ज्ञानेश्‍वर महाराज की प्रोट्रेट रंगोली अद्भुत होगी।
 
कला संस्‍कृति समिति के प्रभारी अजय पोतदार ने बताया कि एंटिक पीस की प्रदर्शनी में लोगों को पुराने समय के बर्तन, परिधान, ग्रंथ, डाक टिकट, मुद्रा, विशेष महत्‍व के दस्‍तावेज, प्राचीन मशीन, फोटो सहित प्राचीनतम सामानों का संग्रह देखने को मिलेगा। इस प्रदर्शनी से हमें अपने समृद्ध गौरवशाली इतिहास को जानने- समझने और गर्व करने का अवसर मिलेगा। 

पोतदार के अनुसार प्रदर्शनी के दूसरे भाग में आजीवन सदस्यों के पेंटिंग्स, हैंडक्राफ्ट, क्रोशिया या हस्‍त निर्मित कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। महाराष्‍ट्र मंडल के किसी भी आयोजन में यह पहली बार रखी जाने वाली प्रदर्शनी होगी। इसे लेकर अभी से मंडल के सभासदों में काफी उत्‍सुकता व उत्‍साह है।