दिव्य महाराष्ट्र मंडल

9वें रिंग फाइट चैम्पियनशिप 2025 के लिए तैयारी में जुटे खिलाड़ी

- संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में 28 सितंबर से चल रही ट्रेनिंग

- छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन और महाराष्ट्र मंडल करा रहा तैयारी

रायपुर। 9वें रिंग फाइट चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन आगामी 7,8 और 9 नवंबर को पश्चिम बंगाल में किया जाना है। स्पर्धा में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ रिंग फाइट की टीम अभी से तैयारी में जुट गई है। टीम के खिलाड़ी महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में सुबह से अभ्यास कर रहे है।

छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि 28 सितंबर से कैंप शुरू हो गया है। कैंप में एसोसिएशन के सचिव और कोच ओपी कटारिया खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे है। अभी वेदांत साहू, पुष्कर साहू,  गौरव, अभिमन्यु कुमार,  तुषार जसवानी, श्रीजल सिंह, पवनी ओगले, आदित्य कन्नौजे, तुषार वर्मा, लक्ष्य विश्वकर्मा, तन्वी साहू और यशिका साहू ट्रेनिंग ले रहे है। अन्य किसी खिलाड़ी को स्पर्धा में भाग लेना है कि ट्रेनिंग स्थल संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में सुबह आकर संपर्क कर सकते है। बतादें कि छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन की टीम ने पिछले वर्ष चार मेडल जीते थे।