मराठी के सुप्रसिद्ध कॉमेडियन दीपक देशपांडे का धमाल कल
2025-10-01 06:49 PM
285
0- महाराष्ट्र मंडल का तीन दिवसीय 90वां वर्षगांठ समारोह तीन से, एक से एक होंगे मनोरंजक- रोचक कार्यक्रम
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की 90वीं सालगिरह पर आयोजित तीन दिवसीय मराठी सोहळा (मेला) में पहले ही दिन तीन अक्टूबर को शाम सात बजे मराठी के दिग्गज स्टैंडअप कॉमेडियन दीपक देशपांडे दर्शकों को हंसा- हंसाकर लोटपोट करेंगे।
सांस्कृतिक समिति के समन्वयक प्रेम उपवंशी ने बताया कि सोलापुर निवासी और जी मराठी के सुप्रसिद्ध रियालिटी शो के पहले हास्य सम्राट दीपक देशपांडे मराठी फिल्म इंडस्ट्री के नीलू फूले, अशोक सराफ, श्रीराम लागू, लक्ष्मीकांत बिर्डे सहित अनेक कलाकारों व राजनेता शरद पवार की हूबहू आवाज निकालने के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। आम जनता के बीच इनकी पहुंच इनके गजब के ऑब्जर्वेशन के कारण है। महाराष्ट्र मंडल के तीन दिवसीय समारोह के प्रत्येक दिन एक से एक कार्यक्रम होंगे। पहले ही दिन दीपक देशपांडे की कॉमेडी का शानदार शो इतना मजेदार होने वाला है कि लोग इसे अरसे तक याद रखेंगे।